Home अध्यात्म डाला छठ महापर्व को लेकर सकलडीहा सरोवर की शुरू हुई साफ सफाई

डाला छठ महापर्व को लेकर सकलडीहा सरोवर की शुरू हुई साफ सफाई

0
डाला छठ महापर्व को लेकर सकलडीहा सरोवर की शुरू हुई साफ सफाई
डाला छठ महापर्व को लेकर सकलडीहा सरोवर की शुरू हुई साफ सफाई

कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर की साफ सफाई कराने में जुटे एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय व अन्य

सकलडीहा। जिलधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश डाला छठ महापर्व को लेकर सरोवरों को साफ सफाई शुरू कराये जाने का निर्देश है। इसके बाद भी सकलडीहा कस्बा की प्राचीन शिव सरोवर और काली माता मंदिर की सरोवर की साफ सफाई को लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। शुक्रवार को डीएम और सीडीओ के निर्देश पर एसडीएम कुंदन राज कपूर और सीओ स्नेहा तिवारी विभागीय अधिकारियों के साथ सरोवर पर पहुंचकर साफ सफाई शुरू कराया। जिसके बाद ग्रामीणों मे पंचायत विभाग के इस पहल का सराहना किया।
सकलडीहा कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर और काली माता मंदिर सरोवर पर कस्बा सहित आसपास गांव की महिलाये डाला छठ महापर्व पर विधि विधान से पूजा अर्जना करती है। मूर्ति विसर्जन के बाद सरोवर की साफ सफाई नहीं हेा पाया। पानी में काई लगा होने के कारण छठ पूजा को लेकर ग्रामीणों में था। ग्रामीणों ने प्राचीन शिव सरोवर और काली माता मंदिर सरोवर की साफ सफाई कराये जाने की मांग किया। उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर साफ सफाई शुरू कराया। इस बाबत बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार से लगातार छठ पूजा तक साफ सफाई अभियान चलाया जायेगा। इस मौके पर एसडीएम कुंदन राज कपूर,सीओ स्नेहा तिवारी,बीडीओ विजय कुमार सिंह एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, सचिव संदीप गौतम,महेन्द्र गुप्ता,राजेन्द्र प्रसाद,मंजू वर्मा,अशोक कुमार आदि रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page