Home चंदौली डाला छठ को लेकर मुख्य मार्ग से लेकर कस्बा में जाम से हलकान रही पुलिस

डाला छठ को लेकर मुख्य मार्ग से लेकर कस्बा में जाम से हलकान रही पुलिस

0
डाला छठ को लेकर मुख्य मार्ग से लेकर कस्बा में जाम से हलकान रही पुलिस
डाला छठ को लेकर मुख्य मार्ग से लेकर कस्बा में जाम से हलकान रही पुलिस

मुख्य मार्ग पर जाम को छुड़ाने में परेशान कोतवाली पुलिस

सकलडीहा। दिवाली और डाला छठ महापर्व को लेकर सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगे हुए मजदूरों के घर चले जाने के कारण कार्य ठप पड़ा हुआ है। जिसके कारण सकलडीहा में वन वे मार्ग होने से मुख्य मार्ग और कस्बा मे जाम की स्थिती उत्पन्न हो जा रही है। जाम छुड़ाने में कोवताली पुलिस के पसीने छुट जा रहे है। शुक्रवार को जाम से करीब आधा किलो मीटर लम्बा जाम लगने से पुलिस हलकान रही। कई दुकानदारों को जाम लगने पर वाहनों का चालान करने व कार्रवाई करने की चेतावनी दिया।
सकलडीहा में सड़क चौड़ीकरण कार्य बीते एक सप्ताह से बंद पड़ा हुआ है। मुख्य मार्ग पर एक तरफ सीसी मार्ग ढ़ालकर छोड़ दिया गया है। आधा अधूरा सड़क निर्माण होने के कारण सकलडीहा अलीनगर तिराहा से चंदौली सकलडीहा वाया चहनिया कमालपुर मार्ग पर वाहनों की कतार लग जा रही है। जाम लगने के कारण कोतवाली पुलिस को जाम छुड़ाने में पसीने छुट जा रहे है। यही नही कस्बा में स्टेशन जाने वाली मार्ग पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों के खड़ा होने से आवागमन में काफी समस्या हो रही है। इस बाबत कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि निर्माण कार्य बंद होने से मार्ग वन वे होगया है। जिससे जाम लग रही है। जाम को लेकर सुबह से लेकर शाम तक पुलिस तैनात किया गया है।

Previous article डाला छठ महापर्व को लेकर सकलडीहा सरोवर की शुरू हुई साफ सफाई
Next article 135 दिन बाद एसडीएम के आश्वासन पर भाकपा माले का धरना स्थगित
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page