Home चंदौली 135 दिन बाद एसडीएम के आश्वासन पर भाकपा माले का धरना स्थगित

135 दिन बाद एसडीएम के आश्वासन पर भाकपा माले का धरना स्थगित

0
135 दिन बाद एसडीएम के आश्वासन पर भाकपा माले का धरना स्थगित
135 दिन बाद एसडीएम के आश्वासन पर भाकपा माले का धरना स्थगित

एसडीएम ने पन्द्रह दिनों में मांगों को पूरा कराने का दिया भरोशा

साढ़ेचार माह से तहसील परिसर में भाकपा माले का चल रहा था अनिश्चित कालीन धरना

तहसील परिसर में धरना स्थल पर पहुंचकर भाकपा माले पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए एसडीएम कुंदनराज कपूर

सकलडीहा। भाकपा माले सहित विभिन्न संगठन की ओर से बीते 135 दिनों से तहसील परिसर में 23 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। शुक्रवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के आश्वासन परे भाकपा माले के नेताओं ने धरना को स्थगित कर दिया। एसडीएम ने पन्द्रह दिनों के अंदर समस्याओं को दूर कराये जाने का भरोशा दिया। आन्दोलनकारियों ने चेताया कि समस्या का समाधान नहीं होने पर पुन:तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन के साथ आमरण अनशन शुरू किया जायेगा।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन जनता की समस्याओं को हल करने के बजाय धरना को खत्म करने के लिए जबरजस्ती दबाव बना रहे थे। इसके बाद भी भाकपा माले अपनी मांगों को लेकर अड़ा रहा। वक्ताओं ने सकलडीहा इंटर कॉलेज का खेल मैदान बीते चार माह से जलमग्न है। जिसके कारण समीप में संचालित एलटी कॉलेज के छोटे बच्चों का पठन पाठन बाधित है। पपौरा में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर स्मारक पर लगे फोटो को अवांछनीय तत्वों ने फाड़ दिया । इसके अलावा अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने पन्द्रह दिनों के अंदर समस्या का समाधान कराये जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद आन्दोलनकारियों ने अनिश्चित कालीन चल रही धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया। इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ,अंजना देवी ,श्यामदेई ,रमेश राय, श्रवण कुशवाहा ,केशव राजभर,अरविंद कुमार ,सारनाथ राय ,गुलाबी देवी सहित अन्य रहे।

Previous article डाला छठ को लेकर मुख्य मार्ग से लेकर कस्बा में जाम से हलकान रही पुलिस
Next article 4 नवंबर से लेकर 4 दिसम्बर तक हर घर के मतदाताओं की होगी जांच
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page