ताजपुर न्याय पंचायत की समिति बंद होने से खाद लेने के इंतजार में खड़े किसान
सकलडीहा। जिला प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी खाद की समस्या से किसानों को निजात नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को ताजपुर न्याय पंचायत से जुड़ी दर्जनों गांव की समिति बंद होने से किसान खाद के लिये घंटों परेशान रहे। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। किसानों को समितियों पर समय से खाद नहीं मिलने से बाजारों से महंगे दामों में खरीदारी को लेकर चक्कर काट रहे है।
किसानों ने आरोप लगाया कि इस समय गेहूं की खेती का पिक समय चल रहा है। इसके बाद भी समितियों पर खाद की समस्या से किसान परेशान है। सकलडीहा,नागेपुर,ताजपुर, दुर्गापुर सहित कई गांव के किसान समिति के बंद रहने से घंटों इंतजार करते है। बीते दिनों ताजपुर समिति के सचिव का निधन हो जाने से कई दिनों से समिति बंद पड़ा है। किसानों को हो हल्ला मचाने के बाद अन्य समिति के सचिव को चार्ज दिया गया है। सचिव के नहीं आने पर ताजपुर न्याय पंचायत के दर्जनों गांव के किसान परेशान है। किसानों ने आरोप लगाया कि किसानों का हर सीजन में कभी पानी के लिये तो कभी खाद के लिये परेशान होना पड़ता है। इसके बाद इसके विक्रय के लिये पंजीयन कराने के बाद भी इंतजार करना पड़ता है। क्रय केन्द्रों पर तमाम तरह की समस्या बताकर किसानों को बाजारों से महंगे दामों पर खाद खरीदना पड़ रहा है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। किसान नेता मनोज यादव,रामअवतार सिंह,जितेन्द्र,रविन्द्र प्रताप सिंह,बनवारी सहित अन्य किसानों ने समिति पर समय से खाद दिलाने व ख्ररीदारी कराने की मांग किया है। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि किसानों को खाद की समस्या की दिक्कत नहीं हेाने दिया जायेगा। पर्याप्त मात्रा में खाद है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।
