Home चंदौली स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति में मूर्ति और गेट निर्माण की मांग

स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति में मूर्ति और गेट निर्माण की मांग

0
स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति में मूर्ति और गेट निर्माण की मांग

स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति में मूर्ति और गेट निर्माण की मांग

चंन्दौली बबुरी । व्यापार मंडल से एक प्रतिनिधि मंडल जिलामंत्री महेंद्र सेठ उर्फ पप्पू सेठ के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद माननीय साधना सिंह से बबुरी बाजार में स्वर्गीय शिवदास साहू स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृति में पत्रक देकर मूर्ति और गेट निर्माण की मांग की।
इस पर राज्य सभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि स्वर्गीय शिवदास साहू का देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, उनकी स्मृति में यह मूर्ति और गेट बनवाना हमारा कर्तव्य है।
नगर के वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र सेठ ने कहा कि स्वर्गीय शिवदास साहू जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह मूर्ति और गेट एक महत्वपूर्ण कदम होगा। गगन सिंह सोमारू मौर्य, आशीष मोदनवाल, रवि पाठक और अन्य बबुरी के नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page