Home चंदौली कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई

कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई

0
कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई

मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई

डीडीयू नगर। मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर सुभाष पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर नमन किया, कांग्रेस जनों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया
तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आजादी के महान नायकों में से थे, उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक में हुआ था और वे नेताजी के नाम से जाने जाते हैं उन्होंने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया, वे एक प्रभावशाली वक्ता और दूरदर्शी नेता थे, उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की, देश की आजादी के लिए उन्होंने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता दयाराम पटेल ने कहा कि उन्होंने भारतीय सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की लेकिन देश की आजादी के लिए उन्होंने उस पद को भी छोड़ दिया वह अपने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छा शक्ति और राष्ट्रवाद के लिए जाने जाते हैं जो आज भी प्रेरणा देती है, मातृ भूमि को आजाद करने के लिए नेताजी आजीवन संघर्ष करते रहे और भारतीय इतिहास के पन्नों में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।
कार्यक्रम में शाहिद तौसीफ विजय गुप्ता ट्रीजा एलियट, फैयाज अहमद मुन्नी सिंह इम्तियाज अहमद देवेश महाराज दिनेश पाल राजू जायसवाल इकबाल अहमद आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे

Previous article स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति में मूर्ति और गेट निर्माण की मांग
Next article बजरंग हिंदू वाहिनी संघ ने निकाला भव्य भगवा शोभा यात्रा
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page