Home अध्यात्म शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ संत रविदास का मनाये जयंती:सीओ0

शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ संत रविदास का मनाये जयंती:सीओ0

0
शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ संत रविदास का मनाये जयंती:सीओ0



सकलडीहा।पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हें के निर्देश पर मंगलवार को सकलडीहा कोतवाली में सीओ रघुराज ने संत रविदास जंयती मनाने वाले आयोजकों के साथ संयुक्त रूप से बैठक किया। इस दौरान आयोजकों को शांतिपूर्वक भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील किया। चेताया कि किसी प्रकार की उपद्रव या हंगामा मचाने पर सख्त कार्रवाई किया जायेगा।
आगामी 12 फरवरी को संत रविदास जयंती मनाया जाता है। सकलडीहा सर्किल में सौ से अधिक संत रविदास जी की मूर्ति अस्थायी और स्थायी रूप से मूर्ति स्थापित होता है। सकलडीहा में 24, बलुआ में 25,धानापुर में 22 और धीना थाना अर्न्तगत कुल 32 मूर्ति की पूजा किया जाता है। इसको लेकर पुलिस महकमा की ओर से आयोजकों के साथ संयुक्त रूप से बैठक करके शांति व्यवस्था बनाये रखने का अपील किया। इसके साथ ही भाईचारे के साथ झांकी निकालने के लिये निर्देशित किया गया। चेताया कि किसी प्रकार की समस्या होने पर आयोजक मंडल स्वंय जिम्मेदार होंगे। हर हाल में कानून व्यवस्था को बनाये रखने की जिम्मेदारी कमेटी और पुलिस प्रशासन की है। आयोजकों से समस्या आदि के बारे में विस्तार से जानकारी लिया। सकलडीहा में शाम के समय निकलने वाली झांकी के दौरान बड़ी वाहनों पर रोक लगाये जाने की मांग किया। इस मौके पर कोतवाल हरिनारायण पटेल,कस्बा प्रभारी देवमणि चौबे,राणा यादव,विजय शंकर चौहान, प्रधान प्रतिनिधि राजेश सेठ,राजनाथ,अविनाश गौतम,संजय सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article जमीन विवाद रैपुरा में महिला समेत आधा दर्जन घायल
Next article कृत्रिम कैंप शिविर में चौदह दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page