Home चंदौली कृत्रिम कैंप शिविर में चौदह दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

कृत्रिम कैंप शिविर में चौदह दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

0
कृत्रिम कैंप शिविर में चौदह दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन


सकलडीहा। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से मंगलवार को सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर तहसील स्तरीय कृत्रिम अंग हेतु लाभार्थियों पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मात्र चौदह दिव्यांजनों ने अपना पंजीयन करा पाया। कई दिव्यांगजन सूचना के अभाव में धानापुर और चहनिया ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर लौट गये।
ब्लॉक मुख्यालय पर तहसील स्तरीय सकलडीहा,चहनिया और धानापुर ब्लॉक अर्न्तगत दिव्यांगजन कृत्रिम अंग के लिये पंजीयन शिविर का आयोजन सुबह साढ़े दस बजे से चार बजे तक किया गया। जिसमें मात्र चौदह दिव्यांगजनों ने पंजीयन कराया। जिसमें  6 ट्राईसाइिकल,2 व्हीलचेयर,1कृत्रिम पैर और 3कैलिपर के लिये पंजीयन कराया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक ने बताया कि तहसील स्तरीय कैंप 10 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा। 10 फरवरीको  सदर ब्लॉक में कैंप शिविर का आयोजन किया जा चुका है। अगले कैंप में दिव्यांग जन अपने निर्धारित ब्लॉक में पहुंचकर पंजीयन कराये। ततपश्चात उन्हें कृत्रिम अंग वितरण के लिये उनके मोबाइल पर सूचित किया जायेगा।इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय,एडीओ समाज कल्याण आशीष गुप्ता,एडीओ आईएसबी हवलदार यादव,जयनारायण राजभर,अजय कुमार,गोबिंद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
इनसेट में
12 को चकिया और 13 फरवरी को नियामताबाद में लगेगा कैंप
दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग के लिये आगामी 12 फरवरी को सुबह 10 बजे से चकिया ब्लॉक मुख्यालय पर कैंप लगाया जायेगा। जिसमें चकिया,शहाबगंज और शहरी क्षेत्र का पंजीयन होगा। 13 फरवरी को सुबह 10 बजे से नियामताबाद ब्लॉक में कैंप शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें नियामताबाद शहरी और दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिव्यांजनों का पंजीयन होगा। 14 फरवरी को नौगढ़ ब्लॉक में दिव्यांगजनों का पंजीयन किया जोयगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page