Home चंदौली गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,आक्रोश

गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,आक्रोश

0
गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,आक्रोश



सकलडीहा। क्षेत्र के बहरवानी से मनियारपुर संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की ओर से मार्ग पर दोयम दर्जे की गिट्टी गिराकर निर्माण कराया जा रहा है। जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराये जाने की मांग किया। इस दौरान ठेकेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर भड़ास निकाला।
ग्रामीणों का आरोप है कि लोकसभा चुनाव से पूर्व ही इस मार्ग का निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन किसी कारणवश कार्य रुक गया।पुन:इस मार्ग पर दोबारा काम प्रारंभ हुआ तो ठेकेदार की ओर से  दोयम दर्जे की गिट्टी गिराकर काम कराया जा रहा है। जिससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। स्थानीय व्यापारियों ने जिलाधिकारी का ध्यान उत्कृष्ट करते बेहतर निर्माण की मांग की। इस बाबत अधिशासी अभियंता लोक निर्माण राजेश कुमार ने बताया कि गुणवत्ता की जांच करा कर ही निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर प्रदीप सिंह,हीरा गोंड,हरदियान यादव,रोहित राय,संदीप मौर्य,दिलीप मौर्य,निरंजन शर्मा,सतीश सेठ,रामाशीष,प्रजापति,राजू यादव,डा कोमल मौर्य ,धर्मेंद्र शर्मा ,डा तिवारी राय,प्रदीप मौर्य,वीरा यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Previous article कृत्रिम कैंप शिविर में चौदह दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन
Next article गाजा बाजा के साथ संत रविदास की समर्थकों ने निकाली झांकी,जंयती
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page