बिजली राहत योजना के तहत 50 हजार ओटीएस के बकायेदार
सकलडीहा विद्युत वितरण उपखंड तृतीय के अधीशासी अभियंता जानकारी देते हुए
सकलडीहा। शासन की ओर से बिजली राहत योजना के तहत बकायेदारों को भारी छूट दिया जा रहा है। इस क्रम में बीते एक माह के अन्दर पच्चास हजार ओटीएस योजना के तहत बकायेदारों के सापेक्ष 9977 बकायेदारों ने 16 करोंड का बकाया जमा किया है। वही बिजली चोरी के तहत दो सौ बकायेदारों से ढाई करोड़ की राजस्व वसूल किया गया है।
बिजली बिल राहत योजना के तहत वन टाइम सेटलमेंट ओटीएस और समाधान योजना के तहत सौ प्रतिशत तक सरचार्ज माफी और मूलधन में 15 से 25 प्रतिशत की छूट मिल रहा है। यह योजना दिसम्बर से शुरू है। फरवरी तक योजना का लाभ दिया जाना है। जिसमें जल्दी पंजीकरण कराने वालों को अधिक लाभ दिया जायेगा। इसके साथ ही बिजली चोरी के मामलों का भी निस्तारण किया जा रहा है। सकलडीहा विद्युत वितरण उपखंड तृतीय के तहत योजना के तहत कुल 50 हजार बकायेदार है। बिजली चोरी के तहत कुल 800 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इस क्रम में अभियान के तहत 9977 बकायेदारों से ओटीएस योजना के तहत 16 करोड़ की राजस्व वसूली किया गया है। वही एफआईआर के तहत ढाई करोड़ की बकाया वसूल किया गया है। इस बाबत अधिशासी अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि यह योजना के तहत हर बकायेदारों को भारी छूट दिया जा रहा है। फरवरी के बाद अभियान चलाकर बकायेदारों से पूर्ण राशी वसूल किया जायेगा और आरसी भी जारी होगा।
