दिल्ली में विजेता टीम के साथ सुहानी राजभर मेडल दिखाते हुए
सकलडीहा। बीते जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में रक्षा मंत्रालय की ओर से वीरगाथा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें दिघवट गांव की हरिश्चन्द्र राजभर की कक्षा दस की छात्रा सुहानी राजभर ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें सुहानी राजभर ने देश भर में टॉप सौ में अपना स्थान हासिल किया। जिसे गोल्ड मेडल और दस हजार का चेक देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान सुहानी राजभर को महाराणा प्रताप की तस्वीर बनाने पर प्राप्त हुआ है। उसके चयन से पूरे जिले में खुशी की लहर है।
दिघवट गांव निवासी हरिश्चंद्र राजभर की पुत्री सुहानी राजभर सैयदराजा के राजकीय बालिका इंटर कालेज की 10 वी की छात्रा है। बीते दिनों शिक्षा और रक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर वीरगाथा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमे देश के सभी स्कूलों के छात्राओं को पेंटिग से तस्वीर बनानी थी। इसमे सुहानी राजभर ने भी तस्वीर बनाई और विद्यालय की ओर से इसे अपलोड किया गया। प्रतियोगिता की ओर से सुहानी की बनाई हुई तस्वीर टॉप 100 में जगह मिली। जिसके बाद सुहानी राजभर को दिल्ली फ्लाइट से बुलाया गया। जहा इनको सम्मानित किया गया। सुहानी की इस सफलता से परिवार सहित पूरा जनपद गौरवान्वित है। सुहानी के घर दिघवट बधाई देने वालो का ताता लगा है। आगामी 3 फरवरी को गांव में एक कार्यक्रम आयोजित कर सुहानी को सम्मानित किया जायेगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामसूरत राजभर,पूर्व प्रधान महेंद्र राजभर,अधिवक्ता नवीन जायसवाल,जोखू राजभर,काली राजभर,श्रवण राजभर,हरिदास राजभर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
