मिठाई दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
सकलडीहा। डेढावल चौकी क्षेत्र के रानेपुर गांव में नहर किनारे स्थित एक मिठाई दुकान का शनिवार की देर रात ताला तोड़कर चोरों ने 4000 रुपये नकद और करीब 10 हजार रुपये की मिठाई चुरा ली है। चोर रिफाइन तेल का एक जार भी अपने साथ ले गए। रविवार सुबह जब दुकान मालिक उमेश गोंड दुकान पर पहुंचे, तो चोरी का नजारा देखकर दंग रह गए। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। लेकिन डेढावल चौकी प्रभारी मौके पर नहीं पहुंचे। जिससे लोगों में रोष देखा गया।
