-2.4 C
New York
Tuesday, February 24, 2026

Buy now

महाराजा सुहेलदेव की विरासत और स्वाभिमान के लिये एकजुटता जरूरी: अनिल राजभर

महाराजा सुहेलदेव की विरासत और स्वाभिमान के लिये एकजुटता जरूरी: अनिल राजभर


22 फरवरी को आजमगढ़ टिकुरिया पार्क मैदान में राजभर समाज का पहुंचेगा जनसैलाब

चंदौली से 5000 की संख्या में राजभर समाज जंयती समारोह में करेगा कुच

नागेपुर स्थित अपने गृह आवास पर राजभर समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर

सकलडीहा । आगामी 22 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव की जयंती के उपलक्ष्य में आजमगढ़ के फूलपुर मादुलपुर कस्बा स्थित टिकुरिया पार्क मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। सोमवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने आवास पर राजभर समाज को महाराजा सुहेलदेव की जयंती समारोह में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि महराजा सुहेलदेव की विरासत और सम्मान स्वाभिमान के लिए राजभर समाज को एकजुट होने की जरूरत है । इस मौके पर चंदौली सहित विभिन्न विधान सभा से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में बढ़चढकर भाग लेने का हुंकार भरी।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि जब तक राजभर समाज अपने राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव की राष्ट्रहित के लिये किये गये त्याग और बलिदान को याद नहीं करेंगा । तब तक हमारी पीढ़ियां समाज के मुख्य धारा से वंचित रहेगा । इसलिए हम सभी को एकजुट होकर के महाराजा सुहेलदेव की मान सम्मान और स्वाभिमान के लिये उनके विरासत को आगे ले जाने की जरूरत है। यह विशाल जन सभा राजभर समाज को एक नई उर्जा प्रदान करेगा। कुछ लोग जो राजभर समाज के नाम पर राजनित करते है। मगर ऐसे लोग सिर्फ समाज को गुमराह कर रहे है। आज पूरे देश में महाराजा सुहेलदेव की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है । यह जयंती समारोह आने वाले समय में राजभर समाज की दशा और दिशा दोनों में नई उत्साह लायेगी। इसके पूर्व संगठन के लोगों से चर्चा करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया । इस मौके पर पिछड़ा आयोग के सदस्य शिवमंगल बियार,गिरधारी राजभर,रामनरायण राजभर,मोलू राजभर ,अदालती राजभर,अरविंद राजभर ,रतेन्द्र राजभर, मिश्री राजभर, राहुल राजभर, गोपाल राजभर,,रामप्रताप,अमरजीत,रमाशंकर टुनटुन सहित सैकड़ो की संख्या में राजभर समाज के लोग मौजूद रहे ।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page