-2.4 C
New York
Tuesday, February 24, 2026

Buy now

एसडीएम ने तहसील के विभिन्न कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

एसडीएम ने तहसील के विभिन्न कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण में पूर्ति निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी के गायब रहने पर जताया नाराजगी

तहसील के विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव

सकलडीहा। उपजिलाधिकारी कुन्दन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने सोमवार को तहसील के विभिन्न कार्यालयों और अभिलेखागार का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने एसआईआर,संग्रह विभाग,खतौनी,अभिलेखागार,राजस्व लिपिक कार्यालय सहित तीसरी मंजिल पर स्थित पूर्ति कार्यालय का गहनता से जांच किया। निरीक्षण के दौरान चहनिया और धानापुर की पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में मौजूद नहीं रहने पर नाराजगी जताया। एसडीएम ने तहसील में साफ सफाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
शासन की ओर से अधिकारी कार्यलयों में समय से उपस्थित होकर जन सुनवाई करने का निर्देश दिया है। यह जानने के लिए एसडीएम कुन्दन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव तहसील के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। संग्रह विभाग में सभी कर्मचारी मौजूद थे। जब एसडीएम और तहसीलदार तहसील के तीसरी मंजिल स्थित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में पहुचे तो वहाँ सकलडीहा पूर्ति निरीक्षक विक्रांत श्रीवास्तव मिले। लेकिन चहनिया और धानापुर की पूर्ति निरीक्षक नही मिली। कार्यालय के पास कूड़े का ढेर मिला। इसपर एसडीएम ने नाराजगी जताई।और कार्यवाही के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व परिषद और जिलाधिकारी के निर्देश पर समय-समय पर तहसील के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया जाने का निर्देश है। इसी क्रम सोमवार को निरीक्षण किया गया। जिससे दूर-दराज से आए लोगो की समस्याओं का निस्तारण हो सके। इसका अनुपालन नही करने वालो के खिलाफ सख्त और कड़ी कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र शुक्ला सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी रहे।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page