-0.4 C
New York
Tuesday, February 24, 2026

Buy now

भंडारे में हजारों भक्तों ने चखा प्रसाद और लिया आर्शीवाद

भंडारे में हजारों भक्तों ने चखा प्रसाद और लिया आर्शीवाद

आत्मअनुसंधान केन्द्र बहरवानी में धर्मात्मानंद जी महाराज के आश्रम में प्रसाद ग्रहण करते हुए भक्त और दर्शन के लिये लाइन में लगे हुए भक्त

सकलडीहा। बहरवानी स्थित आत्मअनुसंधान केन्द्र कल्याणपुरी में मंगलवार को श्री श्री 1008 भोलानाथ जी महाराज की 40वीं पुण्डतिथि पर भंडारा और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री श्री 1008 धर्मात्मानंद जी महाराज के दर्शन और आर्शीवाद के लिये सुबह से लम्बी कतार लगी रही। सुरक्षा की दृष्टि से केातवाली पुलिस और पीएसी फोर्स डटा रहा।
हर साल की भांति बहरवानी स्थित आत्मअनुसंधान केन्द्र कल्याणपुरी में श्री श्री 1008 भोलानाथ जी महाराज की पुण्डतिथि पर सैकड़ों की संख्या में भक्तों का जमावड़ा सोमवार से होने लगा था। सुबह होते ही भक्त भजन कीर्तन के साथ श्री श्री 1008 धर्मात्मानंद जी महाराज के दर्शन और आर्शीवाद के लिये सुबह से लम्बी कतार में लग गये। धर्मात्मानंद जी महाराज भक्तों को आशीष वचन सुनाते हुए कहा कि भक्त से बड़ा भगवान भी नहीं होता है। भक्तों की खुशी के लिये भगवान को जाना पड़ता है। उसी प्रकार अच्छे कर्म करने वाले और असहाय व गरीबों का ख्याल करने वाले सदैव जीवन में सफलता को हासिल करते है। मनुष्य को कभी भी इंसानियत का अनादर नहीं करना चाहिये। हर मनुष्य ईश्वर का स्वरूप होता है। कार्यक्रम में देर शाम तक भक्तों का लम्बी कतार लगी रही। इस मौके पर सुबह से लेकर शाम तक भंडारा का आयोजन चलता रहा। इस मौके पर कोतवाल भूपेन्द्र निषाद,एसएसआई वरूणेन्द्र राय,जगदीश यादव,राणा यादव सहित महिला पुलिस और पीएससी तैनात रही।
Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page