-0.9 C
New York
Tuesday, February 24, 2026

Buy now

सकलडीहा बार एसोसिएशन का 27 फरवरी को हागा चुनाव, अधिसूचना जारी

सकलडीहा बार एसोसिएशन का 27 फरवरी को हागा चुनाव, अधिसूचना जारी

सकलडीहा। बार एसोसिएशन की चुनाव में डेमोक्रेटिक बार के सदस्य नहीं होगें शामिल
सकलडीहा, सकलडीहा बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव को लेकर चुनाव कमेटी की ओर से सदस्यता अभियान से लेकर चुनाव कराये जाने की अधिसूचना जारी किया गया है। आगामी 27 फरवरी को सुबह दस बजे से तीन बजे तक चुनाव और उसके बाद परिणाम की घोषणा किया जायेगा। नामांकन 19 फरवरी को और नाम वापस 20 फरवरी को एक बजे तक होगा।
सकलडीहा बार एसोसिएशन की चुनाव को लेकर सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओं में सरगर्मी तेज होगया है। चुनाव को लेकर 11 सदस्यीय कमेटी ने चुनाव को लेकर विभिन्न प्रकार की शर्ते लागू किया है। इस क्रम में बार का सदस्यता शुल्क सौ रूपया निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही सदस्यता शुल्क के साथ सीओपी बार कौंसिल का प्रमाण पत्र जमा करना होगा। न देने पर सदस्यता मान्य नहीं होगा। इसके अलावा डेमोक्रेटिक बार के सदस्य और पदाधिकारी व अधिवक्तागण सकलडीहा बार के सदस्य नहीं होंगे। ना ही वे किसी पद पर निर्वाचन के लिये मान्य होगे। चुनाव कमेटी की ओर से नियमित रूप से सकलडीहा तहसील में कार्य व अभ्यास करने वाले अधिवक्ता पदाधिकारी हो सकते है। चंदौली जनपद के बाहर के किसी भी बार का सदस्य है तो व सकलडीहा बार एसोसिएशन के किसी भी पद का पदाधिकारी नहीं हेागा। सदस्यता शुल्क जमा करने की तिथि 13 फरवरी मतदाता सूची का प्रकाशन 16 फरवरी,मतदाता सूची संशोधन व आपत्ति 17 फरवरी,फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन 18 फरवरी को किया जायेगा। अध्यक्ष पद के लिये 20 वर्ष का रजिस्ट्रेशन प्रैक्टिस अनिवार्य किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महामंत्री के लिये दस वर्ष का प्रैक्टिशनर होना अनिवार्य होगा। अन्य पदों पर पांच वर्ष निर्धारित किया गया है। इस मौके पर चुनाव कमेटी के अध्यक्ष यशंवत सिंह यादव,बुद्धिराम,हजारी सिंह,रमाकांत पांडेय,श्रीकांत सिंह सहित अन्य रहे।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page