-0.9 C
New York
Tuesday, February 24, 2026

Buy now

आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मनियारपुर गांव में आंबेडकर प्रतिमा नया लगाने की मांग करते हुए जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम सहित अन्य

सकलडीहा। मनियारपुर गांव की दलित बस्ती में शुकवार की रात को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा को टूटा देखा तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सकलडीहा कोतवाली पुलिस के साथ ही धानापुर और बलुआ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची गयी। ग्रामीण नई प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर धरना पर बैठ गये। तहसील प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने पर ग्रामीण शांत हुए। इस मौके काफी संख्या में लोग जुटे रहे।मनियारपुर गांव में बीते वर्ष 2000 में ग्रामीणों के आपसी सहयोग से डा.आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराया था। वर्तमान में प्रतिमा स्थल पर नया निर्माण कार्य चल रहा था। जिसके तहत छत की ढलाई के लिए मजदूर और मिस्त्री लगे हुए हैं। शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक लोग यहां मौजूद थे। जिसके बाद वे अपने घरों को चले गए। शनिवार सुबह प्रतिमा का दाहिना हाथ क्षतिग्रस्त होने की खबर मिलते ही काफी संख्या में भीड़ जुट गया। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग करने लगे। लेकिन पुलिस ने उसी प्रतिमा का मरम्मत कराने पर लोग नाराज होकर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने निर्देश पर पहुंचे तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने महाशिवरात्री के बाद नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रमेश राम ,छात्र संघ अध्यक्ष ऋषिकेश भारती उपनिरीक्षक वरुणेंद्र राय, रोहित कुमार, दुलारे राम कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page