-0.9 C
New York
Tuesday, February 24, 2026

Buy now

महाशिवरात्री पर शिवभक्तों के जलाभिषेक में नहीं हो कोई समस्या:डीएम

महाशिवरात्री पर शिवभक्तों के जलाभिषेक में नहीं हो कोई समस्या:डीएम

डीएम और एसपी चतुर्भुजपुर कालेश्वर मंदिर और महेश्वर मंदिर सकलडीहा में पर्याप्त पुलिस बल लगाने का दिया निर्देश

चतुर्भुजपुर में डीएम चन्द्रमोहन गर्ग और एसपी आदित्य लाग्हें एसडीएम कुंदन राजकूपर से जानकारी लेते हुए सुरक्षा को लेकर

सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा के महेश्वरनाथ शिव मंदिर और चतुर्भुजपुर के स्वयंभू बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर से महाशिवरात्री पर भारी संख्या में महिलाओं के साथ शिवभक्तों की ओर से जलाभिषेक और शिवबारात निकाली जाती है। शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें मंदिर पर पहुंचकर सुरक्षा को लेकर निरीक्षण किया। महाशिवरात्रि पर उमड़ने वाली संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था का जायजा लेते मंदिर परिसर में सीसी कैमरा खोया-पाया केंद्र, कंट्रोल रूम और एक अस्थाई पुलिस चौकी स्थापित करने का निर्देश दिया।
चतुर्भुजपुर स्थित स्वयंभू बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। महाशिवरात्रि पर यहां जनपद सहित अन्य जिलों और बिहार राज्य से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। कई भक्त बिहार से आने वाली ट्रेनों से सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर उतरकर मंदिर पहुंचते हैं। इस अवसर पर चतुर्भुजपुर में तीन दिवसीय मेले का भी आयोजन होता है और शाम को भव्य शिव बारात निकाली जाती है।डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आदित्य लाग्हे ने निर्देश दिए कि श्रद्धालु रेलवे ट्रैक पार न करें, इसके लिए बैरिकेडिंग करने केा बताया। मंदिर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज और रेलवे क्रॉसिंग का उपयोग करने को कहा । उन्होंने मंदिर क्षेत्र में बड़े और छोटे वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। अवांछनीय तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर, सीओ स्नेहा तिवारी, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, बीडीओ विजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumarhttp://abrnews.in
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

संबधित खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमे follow करें

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

लेटेस्ट समाचार

You cannot copy content of this page