Home चंदौली डीसी मनरेगा के हस्ताक्षर से महिला मेट को जारी हो पहचान पत्र ,मांग

डीसी मनरेगा के हस्ताक्षर से महिला मेट को जारी हो पहचान पत्र ,मांग

0
डीसी मनरेगा के हस्ताक्षर से महिला मेट को जारी हो पहचान पत्र ,मांग


महिला मेठों संघ के पदाधिकारियों ने पहचान पत्र के लिये सौपा पत्रक


प्रधान और रोजगार सेवकों की आईडी महिला मेटों को देने की मांग


सकलडीहा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण योजना संघ (टे्रड यूनियन) जिला ईकाई चंदौली के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष साधना सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को सीडीओ एसएन श्रीवास्तव को पत्रक सौपा। इस दौरान अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन को लेकर महिला पदाधिकारियों ने विस्तार से चर्चा किया।
महिला मेट संघ की जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि विकास कार्यो को गति देने के लिये सुबह से शाम संघर्ष करती है। लेकिन विभाग की ओर से कोई पहचान पत्र तक नहीं मिला है। विकास खंड में पहचान पत्र नहीं होने के कारण अधिकार तक नही मिला है। इस संबध में कई बार बीडीओ से लेकर आईजीआरएस के माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराया गया।वावजूद समस्या का समाधान तक नहीं किया गया। महिला मेंटों ने डीसी मनरेगा एनआरएलएम के हस्ताक्षर युक्त पहचान पत्र जारी करने की मांग किया। ग्राम स्तर पर पहचान पत्र जारी करना अनुचित है। अंत में महिला मेंट ने ग्राम प्रधान और रोजगार सेवकों की ओर से चलायी जा रही आईडी उसे महिला मेटों को देने की मांग किया। जिससे वे स्वंय ही एनएमएमएस कर सके। इस मौके जिलाध्यक्ष साधना सिंह,वकील शेख मंसूरी,सुनीता देवी,रेखा देवी,जानकी देवी,ममता,गीता, उमरावती,अनुराधा पाल,रीता,रामपति देवी,बेबी,सावित्री,अंजू,सरिता,सुषमा,भगवानी,सुरेखा,चन्द्रकला देवी,अनिता,पुष्पा,बसंती,कृष्णावती देवी आदि महिलायें रही।

Previous article अनियंत्रित टोटो पलटने से चालक जख्मी
Next article मंत्री आवास पर पूर्व विधायक की मनायी जायेगी पुण्यतिथि,तैयारी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page