Home अध्यात्म मंत्री आवास पर पूर्व विधायक की मनायी जायेगी पुण्यतिथि,तैयारी

मंत्री आवास पर पूर्व विधायक की मनायी जायेगी पुण्यतिथि,तैयारी

0
मंत्री आवास पर पूर्व विधायक की मनायी जायेगी पुण्यतिथि,तैयारी



सकलडीहा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के पिता स्व.रामजीत राजभर पूर्व विधायक की शुक्रवार को 23 वीं पुण्यतिथि है। गुरूवार को मंत्री अनिल राजभर ने अपने गृहनगर आवास पर जनसमस्याओं के निस्तारण के दौरान विधि विधान से पुण्यतिथि मनाने को लेकर चर्चा किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।चिरईगांव के पूर्व विधायक स्व.रामजीत राजभर का 14 फरवरी वर्ष 2003 में निधन हो गया था। जिसके बाद से मंत्री अनिल राजभर अपने पिता के कदम पर चलते हुए शिवपुर से दो बार विधायक और मंत्री बने। मंत्री का पूरा परिवार पूर्व विधायक के पुण्यतिथि पर उपस्थित होकर विद्वान पंडितों के माध्यम से पूजा कार्यक्रम विधि विधान से करते चले आ रहे है। कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा किया। इस दौरान विभिन्न गांव और जिले से आये लोगों की समस्या सुनकर विभागीय अधिकारियों के माध्यम से निस्तारण भी कराया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गोपाल राजभर,रतेन्द्र राजभर,आशुतोष सिंह,शैलेन्द्र पांडेय,अरविंद राजभर,बाढ़ू शर्मा,सिरी,राकेश सिंह,सरजन सहित अन्य मौजूद रहे।

Previous article डीसी मनरेगा के हस्ताक्षर से महिला मेट को जारी हो पहचान पत्र ,मांग
Next article मिनी सचिवालय का कुंडी तोड़कर चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान,चोरी
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page