महाशिवरात्रि मेला को लेकर भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर यातायात पुलिस के नहीं होने से हुई फजीहत
भोजापुर रेलवे गेटमैन को 112 नंबर पर फोन करके सहायता के लिये बुलानी पड़ी पुलिस
गेट बंद होने पर जाती एक्सप्रेस टे्रन और समीप में खड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
रेलवे क्रासिंग गेट के रेलवे ट्रैक पर खड़ी वाहनों की कतार
सकलडीहा। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर डीएम और एसपी की निर्देश के बावजूद भी भोजापुर रेलवे क्रासिंग पर यातायात सुरक्षा को लेकर व्यवस्था नदारत रहा। रविवार को सुबह साढे ग्यारह बजे अचाकन गेट खुलने के बाद से करीब बीस से पच्चीस मिनट तक गेट बंद नहीं होने पर अप औरडाउन में ट्रेन रूकी रही। गेटमैन द्वारा 112 पर फोन करके पुलिस की सहायता मांगने पर किसी तरह टे्रन को पास कराया गया। इस दौरान दोनों तरफ अधिकारियों से लेकर श्रद्धालुओं की वाहनों की लम्बी कतार लगी रही।
सकलडीहा क्षेत्र स्थित भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को महाशिवरात्रि के दिन भीषण जाम लग गया। रेलवे ट्रैक पर वाहनों की भीड़ के कारण गेटमैन फाटक बंद नहीं कर पाया। जिससे डाउन लाइन पर ब्रह्मपुत्र मेल और अप लाइन पर एक मालगाड़ी करीब बीस से पच्चीस मिनट तक रुकी रहीं। गेटमैन ने फाटक बंद करने के लिए सायरन बजाया। लेकिन ट्रैक वाहनों और राहगीरों से खाली नहीं हुआ। ट्रैक खाली न होने पर दोनों ट्रेनों को रोकना पड़ा। स्थिति को देखते हुए गेटमैन ने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों और 112 नंबर की पुलि दोनों ओर से वाहनों को रोककर ट्रैक खाली कराया। इसके बाद ही फाटक बंद हो सका और ट्रेनें आगे बढ़ पाईं। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से पटना रेल रूट पर स्थित है। जो एक अतिव्यस्त मार्ग है। यह क्रॉसिंग चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर भी पड़ती है। जहां वाहनों का दबाव अधिक रहता है। महाशिवरात्रि के कारण चतुर्भुजपुर स्थित स्वयंभू बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ा था। जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। सकलडीहा स्टेशन मास्टर उपेंद्र कुमार ने बताया कि 15657 ब्रह्मपुत्र मेल और अप लाइन की मालगाड़ी 11:35 बजे से 11:56 बजे तक रुकी रहीं।




