पूर्व के पदाधिकारी समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ खुलकर जताया विरोध
सकलडीहा।कस्बा में दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ गुरूवार को मंदिर पर पूर्व के पदाधिकारी लामबंद होकर विरोध जताया। आरोप लगाया कि वर्तमान के पदाधिकारी के तानाशाही रवैया के कारण मंदिर के विभिन्न कार्यक्रम में अड़चन आ रहा है। वर्तमान पदाधिकारियों से इस्तीफा देने की मांग किया है। वही दुर्गा पूजा सेवा समिति के वर्तमान पदाधिकारियों ने आरोपों को निराधार बताया।
सकलडीहा दुर्गा माता मंदिर क्षेत्र का प्राचीन मंदिर है। मंदिर पर नवरात्र में नौ दिन की झांकी,रामलीला और दशहरा का आयोजन होता है। इसके साथ ही विभिन्न आयोजन होता रहता है।यह कार्य सुचारू रूप से चले इसके लिए दुर्गा पूजा सेवा समिति बनाई गई है।बीते दिनों एक संत की प्रतिमा की स्थापना के बाद से समिति के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों मनभेद होगया है।दुर्गा पूजा सेवा समिति के पूर्व में रहे पदाधिकारियों ने वर्तमान के पदाधिकरियों पर मनमानी का आरोप लगाकर इस्तीफा की मांग किया।इनलोगों का कहना है कि लम्बे समय से संचालित मंदिर के आय व्यय का कोई हिसाब आज तक नहीं दिया गया। इस मौके दिलीप कुमार गुप्त,प्रमोद कुमार गुप्त,मनीष गुप्त्, राकेश गुप्ता,कृष्णा गुप्त,राजेन्द्र,नागे गुप्ता, प्रह्लाद गुप्ता,,प्रेमशंकर,राजेन्द्र प्रसाद आदि रहे।
