सकलडीहा। शासन की ओर से जहां तहसील और ब्लॉक मुख्यालय है। वहां पर हेलीपैड बनाया जाना है। इसको लेकर तहसील प्रशासन की ओर से धरहरा में भूमि चिन्हित करके पीडब्ल्डी को भेज दिया गया है। हेलीपैड बनने पर काफी सहुलियत होगा। आगामी दिनों आने वाले विधान सभा चुनाव में अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को काफी सहुलियत होगा। इसके साथ ही गांव का विकास होगा।
धरहरा में हेलीपैड बनाने के लिये बीते एक सप्ताह पूर्व तहसील प्रशासन के निर्देश पर भूमि प्रबंध समिति की ओर से प्रस्ताव बनाकर करीब ढ़ाई बीघा जमीन चिन्हित किया गया है। हेलीपैड स्थल पर फ्यूल टैंक, लॉकर रूम, गेस्ट हाउस, मिटिंग हाल और मेन रोड से फोर लेन सड़क भी बनाया जायेगा। हेलीपैड बनाये जाने को लेकर तहसील प्रशासन की ओर से कवायद तेज कर दिया गया है। भूमि को चिन्हित करके हेलीपैड के लिये भूमि चिन्हित करते हुए तहसील प्रशासन ने विभाग को अवगत कराया है। बीते कई माह से ग्राम प्रधान श्वेता सिंह और प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ने गांव में हेलीपैड बनवाने के लिये जुटे हुए है। इस बाबत पीडब्ल्यूडी एक्सीइएन राजेश कुमार ने बताया कि शासन की ओर से जहां तहसील और ब्लॉक मुख्यालय है। वहां पर हेलीपैड बनाये जाने का प्रस्ताव है। इसके लिये भूमि चिन्हित करके शासन को भेजा जायेगा। अनुमति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा।
