ब्लॉक रोड पर बनी इंटर लॉकिंग मार्ग की टूटी साइडवाल
सकलडीहा। पंचम राज्य वित्त और केन्द्रीय वित्त आयोग योजना के तहत वर्ष 2024/25 में लाखों की लागत से ईटवा गांव में ब्लॉक रोड से राजेन्द्र यादव के घर तक साइडवाल और इंटर लॉकिंग मार्ग का निर्माण कराया गया है। बीते दो सप्ताह पूर्व मार्ग पर कुछ दूर साइडवाल टूट कर ढह गया है। जिससे आने जाने वाले ग्रामीण दुर्घटना के शिकार हो रहे है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। ग्रामीणों ने मानक के अनुसार साइडवाल का निर्माण नहीं होने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र पंचायत विभाग की ओर से लगातार विकास को लेकर तेजी से कवायद किया जा रहा है। ब्लॉक की बाउड्री के बगल से कच्ची मार्ग लम्बे समय से जर्जर रहा। बीते वर्ष 2024/25 में लाखों की लागत से ईटवा गांव में ब्लॉक रोड से राजेन्द्र यादव के घर तक साइडवाल और इंटर लॉकिंग मार्ग का निर्माण कराया गया । कुछ दिनों पूर्व इंटर लॉकिग मार्ग पर साइड वाल ढह गया है। जिससे शाम होते ही आने जाने वाले महिलायें बच्चे और बुर्जुग गिरकर चोटिल हो रहे है। जबकि इस कार्य को लेकर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से लगातार मॉनिटरिंग किया गया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की कोरमपूर्ति के कारण गांवों में बनाये जा रहे सड़क निर्माण मानक के अनुरूप नही होने से टूट कर बिखर जा रहा है। गांव के पिंटू यादव,कन्हैया,अभिषेक सहित ग्रामीणों ने इंटर लॉकिंग मार्ग की टूटी साइडवाल की मरम्मत कराने की मांग किया है। उधर बीडीओ विजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समस्या से निजात दिलाने का भरोशा दिया है।
