कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने गृह आवास पर जनसमस्या सुनते हुए
सकलडीहा। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने गृह आवास पर मंगलवार को जनता से रूबरू रहे। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्र से आये हुए लोगों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया। इसके पूर्व आजगमढ़ की सफल रैली पर क्षेत्र की जनता जर्नादन का आभार जताया। इस मौके पर केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओ और कानून व्यवस्था पर जानकारी दिया।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मोदी युग में देश ही नही अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर देश की विकास का परचम लहरा रहा है। डबल ईंजन की सरकार में प्रदेश में विकास चौतरफा फर्राटा भर रहा है। देश विदेश के निवेशक हजारों करोड़ों रूपये देश के विकास में लगा रहे है। इसके साथ ही कौशल विकास के तहत लाखों बेरोजगार को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। महिलायें और छात्रायें निडर होकर अपने सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने जिले के सीएमओ,बीएसए,डीएम और एसपी को फोन करके क्षेत्र के जनता जर्नादन के समस्याओं के निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया। इसके पूर्व आजमगढ़ में आयोजित महाराजा सुहेलदेव की जंयती के अवसर पर लाखों की संख्या में उमड़ी जनसैलाब का आभार जताया। कहा कि भाजपा युवा और किसानों की हर समस्या का समाधान करने में जुटी है। वही शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत यादव अजीत सहित अन्य अनुदेशकों ने मंत्री से मिलकर बढ़े मानदेय के लिये सरकार का आभार जताया। इस मौके पर नगीना सिंह,कमलेश यादव,सूरज सिंह,रतेन्द्र,अरविंद राजभर,टुनटून,आर्यन,बृजकिशोर सिंह,राजीव गुप्त,कृष्णा,राजेन्द्र मोदनवाल सहित अन्य रहे।
