ईटवा गांव की दूषित पड़ा सरोवर और घाट पर गंदगी का अंबार
सकलडीहा। ईटवा गांव के श्रीपत ब्रम्ह बाबा मंदिर के समीप सरोवर महीनों से दूषित और घाटों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शिकायत के बाद भी साफ सफाई को लेकर कर्मचारी अनजान बने हुए है। ग्रामीणों ने सरोवर और मंदिर पर नियमित साफ सफाई कराये जाने की मांग किया है। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराये जाने की चेतावनी दिया है।
श्रीपत ब्रम्ह बाबा मंदिर पर प्रत्येक सोमवार को काफी संख्या में महिलाये सहित आसपास गांव के लोगों की भीड़ जुटती है। जर्जर मार्ग होने के कारण लोग पैदल ही मंदिर तक आते और जाते है। मंदिर के समीप सरोवर के पास लोग बैठकर आराम और स्नान ध्यान करते है। लेकिन बीते कई माह से सरोवर दूषित और घाटों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे दर्शनार्थियों के साथ ग्रामीणों को काफी समस्या होती है। ग्रामीणों ने शासन की ओर से सरोवरों को रख रखाव के साथ स्वच्छता को लेकर विशेष निर्देश है। इसके बावजूद भी प्राचीन मंदिर और ऐतिहासिक स्थल होने के बाद भी सरोवर की साफ सफाई को लेकर कर्मचारी से लेकर अधिकारी अनजान बने हुए है। गांव में मंचू पांडेय,गोलू पांडेय,बनारसी,सुरेन्द्र पांडेय,जुल्मी पांडेय सहित अन्य ग्रामीणों ने सरोवर की नियमित साफ सफाई के साथ सरोवर का सुंदरीकरण कराये जाने की मांग किया है। इस बाबत बीडीओ विजय कुमार सिंह ने कर्मचारी को भेज कर साफ सफाई कराये जाने का आश्वासन दिया है।
