कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने गृह आवास पर जानकारी देते हुए
सकलडीहा। अमेरिका सहित पूरे विकसीत राष्ट्र और दुनिया में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पेट्रोल डीजल का दाम भारत में नही बढ़ा और आगे भी नहीं बढ़ेगा। रविवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने नागेपुर आवास पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा। इस दौरान उन्होंने आगामी दिनों होने वाले पांच राज्यों में भाजपा का बेहतर परिणाम आने का दावा किया।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता के साथ चलने वाली सरकार है। जनता को तनिक भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस संकट की घड़ी में जनता को राहत देने का जो संकल्प है। मोदी योगी की सरकार उस संकल्प को पूरा करने में लगी है। जों भाजपा से हार रहे है। उनके नेता और कार्यकर्ता जगह जगह गैस सिलेंडर लेकर जनता को गुमराह कर रहे है। कामार्सियल गैस की किल्लत पूरे दुनिया में है। जिसकों कामर्सियल गैस चाहियें उसे हम प्राकृतिक गैस देकर जरूरत को पूरा कर रहे है। इस संकट की घड़ी में भी भारत के प्रधानमंत्री से लेकर विदेश मंत्री अधिकृत बयान के माध्यम से जनता के साथ खड़ी है। पर्याप्त मात्रा में भारत के पास गैस, पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। आगामी दिनों होने वाली पांच राज्यो में चुनाव में बेहतर परिणाम आने वाला है। दक्षिण में बहुत मजबूत स्थिती में भाजपा का कमल खिलने वाला है। अंत में क्षेत्र से आये लोगों की समस्या सुनकर निस्तारण कराया। इस मौके पर मंत्री प्रतिनिधि संजय सिंह,प्रकाश राजभर,रवि श्रीवास्तव,गोपाल राजभर,मुरली,रतेन्द्र राजभर,अरविंद,रिंकू राजभर,पीआरओ अशोक प्रजापति,विकास राय,बाढ़ू शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
