Home चंदौली आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

0
आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते हुए कोतवाली पुलिस सहित अन्य अधिकारीगण

सकलडीहा। क्षेत्र बढ़वलडीहा स्थित टीकरवापर शुक्रवार की सुबह डा.आंम्बेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होकर विरोध जताने लगे। करीब तीन घंटे बाद पहुंचे नायब तहसीलदार ने नयी मूर्ति लगवाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। हालाकि देर शाम तक मूर्ति नहीं लगने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
बढ़वलडीहा स्थित टीकरवापर डा.आम्बेडकर की प्रतिमा सहित अन्य प्रतिमा लगाया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अराजकतत्वों ने छेनी हथौड़ा से बाबा साहब की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसकी जानकारी होते ही काफी संख्या में धीरे धीरे प्रतिमा स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण मांगों को लेकर अडिग रहे। काफी देर बाद भी समस्या का समाधान नही होने पर ग्रामीण सकलडीहा भोजापुर मार्ग पर पहुंचकर विरोध जताने लगे। इसके बाद नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल और धीना पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। नईमूर्ति के लिये तहसील प्रशासन की ओर से पच्चीस हजार रूपया और अन्य सभ्रांत नागरिकों ने करीब पच्चास से साठ हजार रूपया देकर मूर्ति लाने के लिये भेजा गया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। हालाकि देर शाम तक नई मूर्ति नहीं आने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। इस बाबत थाना प्रभारी भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि ग्रामीणों की सहयोग से पैसा इकट्ठा करके प्रतिमा लाने के लिये भेजा गया है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राकेश राम,निठोहर सत्यार्थी,अरूण रत्नाकर,संतोष भारती,सोनू, संजीव,निरंजन बौद्ध,रमेश राम,अमितेश्वर आदि ने प्रतिमा के लिये सहयोग प्रदान किया।
इनसेट में…….
दरोगा की टिप्पणी भड़के ग्रामीण
प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने पर कोतवाली पुलिस मय फोर्स पहुंची थी। इसी बीच एक दरोगा की ओर से प्रतिमा टूटने को लेकर ट्रेंड होने की बात कहने पर ग्रामीण भड़क गये। मौके से दरोगा के जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

Previous article विशाल पेड़ गिरने से विश्वविद्यालय का छत छतिग्रस्त, छती
Next article सकलडीहा कोतवाली में निरीक्षण के दौरान एसपी आकाश पटेल जानकारी लेते हुए
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page