Home चंदौली सकलडीहा कोतवाली में निरीक्षण के दौरान एसपी आकाश पटेल जानकारी लेते हुए

सकलडीहा कोतवाली में निरीक्षण के दौरान एसपी आकाश पटेल जानकारी लेते हुए

0
सकलडीहा कोतवाली में निरीक्षण के दौरान एसपी आकाश पटेल जानकारी लेते हुए
ईमानदारी से वर्दी की गरिमा को बनाये रखना और निर्देशों का हो सख्ती से पालन:एसपी

सकलडीहा कोतवाली में निरीक्षण के दौरान एसपी आकाश पटेल जानकारी लेते हुए

सकलडीहा। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल सम्पूर्ण समाधान दिवस के समाप्त होने के बाद सीधे कोतवाली पहुंच गये। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेक्स और कार्यालय के रखरखाव, साफ सफाई और शस्त्रों का अवलोकन किया। नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को पुलिस कार्य प्रणाली से अवगत कराया। इस दौरान उन्होने पुलिस की वर्दी की गरिमा को बनाये रखने और निर्देशों का अक्षरश पालन करने केा बताया। करीब दो घंटे चले निरीक्षण में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल तहसील से सीधे कोतवाली आक्समिक निरीक्षण के लिये पहुंच गये। थाना कार्यालय, शस्त्रागार, बंदी गृह और मैस का बारीकी से जायजा लिया तथा पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यप्रणाली हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यालय के अभिलेखों (रजिस्टरों) के रख-रखाव की स्थिति देखी। उन्होंने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर और आगंतुक रजिस्टर को अपडेट रखने के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके करने और अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही में तेजी लाई जाए। महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए उसे और सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस कर्मियों को जनता के साथ विनम्र व्यवहार करने, शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। आधुनिक पुलिसिंग के दौर में सीसीटीएनएस और अन्य ऑनलाइन पोर्टल्स पर कार्य करने का अभ्यास करने को बताया। अंत में 112 पर मिलने वाली सूचना को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचने का निर्देशित किया। इस मौके पर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा,गगन सिंह, कोतवाल भूपेन्द्र निषाद,अभिमन्यु राय,राणा यादव,,गोपाल तिवारी,विजय शंकर चौहान,दिनेश राम,गुड़िया यादव,कौशलेन्द्र मिश्रा,लक्ष्मीकांत मिश्रा,जयप्रकाश दूबे,नंदलाल मिश्रा,धुरंधर सहित अन्य रहे।

Previous article आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Next article नागालैंड के राज्यपाल ने संजीव पटवा का पूछा कुशल क्षेम
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page