Home चंदौली चन्दौली यूपी-112 की सजगता से बची महिला की जान

चन्दौली यूपी-112 की सजगता से बची महिला की जान

0
चन्दौली यूपी-112 की सजगता से बची महिला की जान

चन्दौली यूपी-112 की सजगता से बची महिला की जान; जहर व फिनायल खाने की सूचना पर पीआरवी कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को पहुंचाया अस्पताल

चन्दौली। उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण व पीड़ित सहायता हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, यूपी-112 की पीआरवी-7864 ने त्वरित और जीवन रक्षक कार्रवाई करते हुए एक महिला की जान बचाई है। पीआरवी कर्मियों के इस सराहनीय और मानवीय कार्य की क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है।घटना का विवरण दिनांक 29 मई 2026 को समय करीब 09:26 बजे यूपी-112 को इवेंट संख्या 06090 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना अलीनगर क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने विवाद के दौरान आत्महत्या के उद्देश्य से कोई विषाक्त पदार्थ और फिनायल का सेवन कर लिया है पीआरवी द्वारा त्वरित कार्रवाई:सूचना मिलते ही पीआरवी-7864 के कमांडर सहजानन्द चौधरी और पायलट संजय पाण्डेय बिना एक पल गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां पीड़ित महिला की स्थिति अत्यंत नाजुक थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। स्थिति की गंभीरता और समय के महत्व को समझते हुए पीआरवी कर्मियों ने एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना, महिला को परिजनों के साथ तत्काल सरकारी वाहन में बिठाया।पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए पीड़ित महिला को अविलंब पं० कमलापति त्रिपाठी राजकीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा समय पर इलाज मिलने से महिला की स्थिति अब नियंत्रण में है। उक्त घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई हेतु स्थानीय थाना अलीनगर को भी सूचित कर दिया गया है।सराहनीय टीम कमांडर: सहजानन्द चौधरी (पीआरवी-786• पायलट: संजय पाण्डेय (पीआरवी-7864)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page