Home चंदौली सैयदराजा में पत्रकारिता दिवस पर भव्य गोष्ठी आयोजित, पत्रकारों का हुआ सम्मान

सैयदराजा में पत्रकारिता दिवस पर भव्य गोष्ठी आयोजित, पत्रकारों का हुआ सम्मान

0
सैयदराजा में पत्रकारिता दिवस पर भव्य गोष्ठी आयोजित, पत्रकारों का हुआ सम्मान

सैयदराजा में पत्रकारिता दिवस पर भव्य गोष्ठी आयोजित, पत्रकारों का हुआ सम्मान

सैयदराजा चन्दौली । राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस के अवसर पर कस्बा स्थित एक परिसर में भव्य विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह शक्ति की अध्यक्षता में पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का फूल मालाओं, अंग वस्त्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित की गई। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ (पत्रकारों) को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी के मुख्य बिंदु मुख्य विषय पर चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि आर पी कुशवाहा ने आधुनिक दौर में पत्रकारिता की चुनौतियां और दायित्व’ पर गंभीर चर्चा हुई। इसी के साथ विशेष अतिथि बरहरानी ब्लॉक प्रमुख ने सच्ची पत्रकारिता पर बिंदुवार चर्चा की। इसी क्रम में वक्ताओं ने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता ही समाज को सही दिशा दिखा सकती है। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में ग्राउंड जीरो पर काम करने वाले पत्रकारों के संघर्षों को रेखांकित किया गया।इस मौके पर घूरे लाल पत्रकार ने कहा कि समाज की सच्ची सेवा ही पत्रकारिता है गरीव, असहाय,विधवा विकलाँग,सभी को सही न्याय दिलाना ही सच्ची पत्रकारिता है।इस सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विशिष्ट जनों ने क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी छोटे-बड़े पत्रकारों को मंच पर आमंत्रित किया। समाज और व्यवस्था के सामने जनता की आवाज उठाने के लिए उनके साहस की सराहना की गई। सभी आगंतुकों को माला पहनाकर और उपहार भेंट कर विदाई दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों के साथ-साथ भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में पत्रकार घूरे लाल कनौजिया, सुनील सिंह, जलील अंसारी, जमील अंसारी, अनिल कुमार सेठ, राजेश चौहान, रणवीर राणा, डॉक्टर उदय कुमार राय, संजय प्रताप सिंह, रामेश्वर मौर्य, संजय जयसवाल, चंद्रशेखर राय, भाई लाल राय, अंजनी सिंह, अनिल सिंह, राकेश शर्मा, अविनाश राय, लाल साहब, अजय गुप्ता, गणेश, फकरे आलम के साथ सैकड़ो पत्रकार उपस्थित थे

Previous article चन्दौली यूपी-112 की सजगता से बची महिला की जान
Next article तहसील मुख्यालय जाने वाली ब्लॉक मार्ग का चौड़ीकरण शुरू
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page