मरीज का बेहतर इलाज और सेवा ही चिकित्सक का कर्तव्य
प्रांतीय चिकित्सा संघ के पदाधिकारी को सम्मानित करते हुए
सकलडीहा। चंदौली स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में बुधवार को डॉक्टर्स डे पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रांतीय चिकित्सक सेवा संघ के पदाधिकारियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।सीएमओ डॉ पारितोष मिश्रा ने कहा कि किसी भी चिकित्सा के लिए मरीजों को बेहतर इलाज और सेवा करना ही कर्तव्य है । बदलते समय में तमाम तरह की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय पर इलाज और उन्हें ठीक करना जिम्मेदारी है। डॉ0 संजय कुमार यादव ने कहा कि चिकित्सा कठिन परिस्थितियों में भी मरीज को बेहतर इलाज देने के साथ उन्हें ठीक करने की आखिरी कोशिश करता है । ताकि वह अच्छा होकर अपने घर परिवार के बीच लौट सकें। अंत में चिकित्कों को सीएमओ की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ पारितोष मिश्रा, डॉ0 गुलाब वर्मा, अध्यक्ष प्रान्तीय चिकित्सक सेवा संघ चंदौली, डॉ0 संजय यादव, सचिव डॉ0 देवेश पांडेय, डॉ0 रविकांत सिंह, डॉ0 श्वेता, डॉ0 चंद्रमणि, डॉ0 सीपी सिंह, डॉ0 प्रदीप पांडेय मौजूद रहे।