पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ वृक्षारोपण महायज्ञ
सकलडीहा। रविवार को उत्तर प्रदेश शासन के वृहद वृक्षारोपण अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के अंतर्गत रविवार को सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा परिसर में वृक्षारोपण महायज्ञ का आयोजन उत्साह जनसहभागिता एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ0 प्रदीप कुमार पांडेय ने पौधारोपण कर किया। इसके उपरांत महाविद्यालय के प्राध्यापकों कर्मचारियों राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने सामूहिक रूप से नीम, पीपल, बरगद, अमलतास, अमरूद, आँवला, नींबू, शीशम, सागौन तथा लीची सहित विभिन्न छायादार, फलदार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। स्वस्थ पर्यावरण, संतुलित जलवायु और समृद्ध जैव विविधता का आधार वृक्ष ही हैं। आज का पौधारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित हरित एवं समृद्ध भविष्य के निर्माण का संकल्प है। हम सभी प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह कम से कम एक ही पौधा माँ के नाम अवश्य लगाए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए, क्योंकि पौधे तभी सार्थक हैं जब वे वृक्ष बनकर समाज और प्रकृति को जीवन प्रदान करें।इस कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को पौधों का वितरण भी किया गया तथा उनसे अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण कर उनके नियमित संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का आग्रह किया गया।इस अवसर पर प्रो. दयानिधि सिंह यादव, प्रो. उदय शंकर झा, प्रो. इंद्रदेव सिंह, प्रो. विजेंद्र सिंह, प्रो. शमीम राइन, प्रो. एम.पी. सिंह, प्रो. दयाशंकर सिंह यादव, डॉ. राजेश यादव, डॉ. अजय सिंह यादव, डॉ. जितेंद्र यादव,डॉ. श्यामलाल यादव, डॉ. सीता मिश्रा, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. यज्ञनाथ पांडेय, डॉ. इंद्रजीत सिंह,डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. अमन मिश्रा,डॉ0 अभय वर्मा,बृजेश कुमार यादव,भरत कुमार,भाई लाल चौरसिया सहित अन्य महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी, एनएसएस स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा एक पौधा लगाएँ उसका संरक्षण करें के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।



