Home Uncategorized बाल श्रम मुक्त अभियान के तहत संयुक्त रेस्क्यू एवं जागरूकता अभियान, 4 किशोर श्रमिकों को कराया गया मुक्त

बाल श्रम मुक्त अभियान के तहत संयुक्त रेस्क्यू एवं जागरूकता अभियान, 4 किशोर श्रमिकों को कराया गया मुक्त

0

जिलाधिकारी के निर्देशन में पी.डी.डी.यू. नगर में बाल श्रम मुक्त अभियान के तहत संयुक्त रेस्क्यू एवं जागरूकता अभियान, 4 किशोर श्रमिकों को कराया गया मुक्त

चन्दौली। जिलाधिकारी श्री चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देशन में जनपद चंदौली में संचालित बाल श्रम मुक्त अभियान के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र में श्रम विभाग एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में व्यापक रेस्क्यू एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतु प्रभावी प्रवर्तन एवं जनजागरूकता गतिविधियों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में यह संयुक्त अभियान आयोजित किया गया।अभियान के दौरान जनपद चन्दौली के अलीनगर से दुलहीपुर तक स्थित दुकानों, प्रतिष्ठानों एवं व्यावसायिक संस्थानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 (संशोधित 2016) के प्रावधानों तथा बाल श्रम के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही बाल श्रम मुक्त अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता हेतु दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर IEC सामग्री (पोस्टर/स्टिकर) भी चस्पा की गई तथा बाल श्रम न कराने की अपील की गई। संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान चार किशोर श्रमिकों को श्रम से मुक्त कराया गया। संबंधित किशोरों के पुनर्वास एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया नियमानुसार प्रारंभ कर दी गई है। इस अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पंकज सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी, चंदौली श्री चन्द्र प्रकाश एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से श्री रामजी दुसिया एवं उनकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान के सफल संचालन में नीति आयोग की डेवलपमेंट पार्टनर संस्था Association for Voluntary Action (AVA) की टीम द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। अभियान में AVA के जिला कंसल्टेंट श्री राकेश यादव तथा MSEMVS से श्री गणेश सहित अन्य संबंधित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता मौजूद रही।

Previous article
Next article आमने-सामने बाइक की टक्कर हो जाने से एक बाइक सवार की मौत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page