तेज रफ्तार में आमने-सामने बाइक टक्कर हो जाने से एक की मौके पर मौत
सकलडीहा । कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर पेट्रोल पंप के समीप रात लगभग 9,45 बजे आमने-सामने बाइक की टक्कर हो जाने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई वही दूसरा अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने घायल को देखकर पहचान किया और तत्काल घायल को अपने निजी वाहन से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे जहाँ चिकित्सक डॉक्टर बीके प्रसाद ने घायल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं मृत की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गई ।जानकारी के अनुसार मृतक दीपक मौर्य 24 वर्ष पुत्र जोगिंदर मौर्य के रूप में हुई। मृतक दो भाई हैं बड़ा भाई रोहित मौर्य वह छोटा भाई मृतक दीपक मौर्य था। सूत्रों के अनुसार मृतक दीपक शुरू से ही सामाजिक प्रवृत्ति का युवा था जो समाज में सभी के सुख-दुख में सम्मिलित हुआ करता था वही परिवार के जीविका पार्जन के लिए दीपक सकलडीहा कस्बे में एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता था। वह अपने नजद्दीकि किसी मित्र को खाना लेने के लिए रविवार की रात अपने घर गया हुआ था खाना लेकर लौटते समय सकलडीहा ताजपुर मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात बाइक सवार से आमने-सामने टक्कर हो गई जहां मौके पर ही दीपक की मौत हो गई परिजनों ने शव को लेकर बलुआ घाट पर अंतिम दास संस्कार कर दिया ।वहीं माता चंदा देवी पिता जोगिंदर मौर्य भाई रोहित मौर्य की रो-रोकर बुरा हाल है।