Home चंदौली एमसीए में सर्वोच्च अंक लाकर चंदौली के राज सिंह यादव ने जीते दो स्वर्ण पदक

एमसीए में सर्वोच्च अंक लाकर चंदौली के राज सिंह यादव ने जीते दो स्वर्ण पदक

0
एमसीए में सर्वोच्च अंक लाकर चंदौली के राज सिंह यादव ने जीते दो स्वर्ण पदक

एमसीए में सर्वोच्च अंक लाकर चंदौली के राज सिंह यादव ने जीते दो स्वर्ण पदक

चंदौली/वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में जनपद चंदौली के बहेरी गांव निवासी राज सिंह यादव को एमसीए में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया। उन्हें एक स्वर्ण पदक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ तथा दूसरा सीताराम जिंदल फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया।राज सिंह यादव किसान प्रदीप यादव के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरिद्वार राय इंटर कॉलेज, कमालपुर से प्राप्त की। इंटरमीडिएट परीक्षा में वह जनपद के टॉप-10 मेधावी विद्यार्थियों में शामिल रहे। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से बीएससी, बीएड और एमसीए की शिक्षा पूरी की।छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए राज सिंह यादव ने शैक्षणिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।राज सिंह यादव को कुलपति प्रो. आनंद त्यागी, कुलसचिव, विभिन्न संकायों के अध्यक्ष, प्राध्यापकगण, छात्र नेताओं, बहेरी ग्रामसभा के गणमान्य नागरिकों, सहपाठियों एवं मित्रों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Previous article गुरु पूर्णिमा को लेकर बाबा कीनाराम मठ में साफ सफाई तेज
Next article दूसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय यादव, चिकित्सकों ने किया सम्मान
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page