दूसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय यादव, चिकित्सकों ने किया सम्मान
सकलडीहा (चंदौली)। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) चंदौली के चुनाव में डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय यादव दूसरी बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन पर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सकलडीहा में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।बताया गया कि 23 जुलाई को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर नामांकन हुआ था। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद चुनाव अधिकारी ने सभी पदों पर प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की।डॉ. संजय यादव इससे पहले वर्ष 2018 से 2024 तक संघ के जिला सचिव तथा वर्ष 2024 से 2026 तक जिलाध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं। लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष चुने जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।संघ की नई कार्यकारिणी में डॉ. देवेश पांडेय सचिव, डॉ. संजय कुमार एवं डॉ. रविकांत सिंह उपाध्यक्ष, डॉ. महिमानाथ महिला उपाध्यक्ष, डॉ. प्रदीप पांडेय वित्त सचिव, डॉ. उग्रसेन केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य तथा डॉ. धर्मेंद्र सिंह संपादक निर्विरोध निर्वाचित हुए।सम्मान समारोह में चुनाव अधिकारी डॉ. गुलाब वर्मा, डॉ. सी.पी. सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. बी.के. प्रसाद, डॉ. अंगद राम, पीआरओ अमित मिश्रा, एचईओ रजनीकांत राय, क्षितिज सिंह, शाहिद आलम, उपेंद्र सिंह, अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।