Home चंदौली सकलडीहा-अलीनगर तिराहे के समीप हाइवे मार्ग पर घूमते छुट्टा पशु।

सकलडीहा-अलीनगर तिराहे के समीप हाइवे मार्ग पर घूमते छुट्टा पशु।

0
सकलडीहा-अलीनगर तिराहे के समीप हाइवे मार्ग पर घूमते छुट्टा पशु।

हाइवे मार्ग पर घूम रहे आवारा पशु, हादसे की आशंका

सकलडीहा-अलीनगर तिराहे के समीप हाइवे मार्ग पर घूमते छुट्टा पशु।

सकलडीहा। सकलडीहा-अलीनगर हाइवे मार्ग पर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सुबह और शाम के समय आधा दर्जन से अधिक आवारा पशु सड़क पर घूमते नजर आते हैं। इससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से व्यापारियों और राहगीरों में नाराजगी है।शासन-प्रशासन और न्यायालय की ओर से हाइवे व प्रमुख मार्गों पर आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार निर्देश दिए जाते रहे हैं। इसके बाद भी सकलडीहा क्षेत्र में स्थिति जस की तस बनी हुई है। सड़क पर अचानक पशुओं के आ जाने से कई बार वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच चुके हैं।व्यापारियों का कहना है कि सड़क पर घूम रहे पशुओं के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से अभियान चलाकर आवारा पशुओं को पकड़कर पशु आश्रय केंद्र भेजने की मांग की है।इस संबंध में बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं को कर्मचारियों के माध्यम से पकड़वाकर पशु आश्रय केंद्र भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page