Home चंदौली व्यापारियों और नौजवानों के हित की लड़ाई लड़ती है सपा : विधायक

व्यापारियों और नौजवानों के हित की लड़ाई लड़ती है सपा : विधायक

0
व्यापारियों और नौजवानों के हित की लड़ाई लड़ती है सपा : विधायक

व्यापारियों और नौजवानों के हित की लड़ाई लड़ती है सपा : विधायक

सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव को सम्मानित करते व्यापारी।

सकलडीहा। समाजवादी पार्टी की ओर से शुक्रवार को सकलडीहा कस्बा स्थित एक लॉन में पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में व्यापारियों, युवाओं, किसानों व छात्रों की भागीदारी को लेकर गुरुवार को सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने तहसील मुख्यालय स्थित आदर्श सुपर मार्केट के व्यापारियों से मुलाकात की और सम्मेलन में शामिल होने की अपील की।इस दौरान व्यापारियों व दुकानदारों ने विधायक को बुके भेंट कर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा व्यापारियों, नौजवानों, किसानों और छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाती रही है। लोकसभा हो या विधानसभा, पार्टी छात्र और व्यापारी हितों के मुद्दों पर सदैव संघर्ष करती रही है।उन्होंने सकलडीहा कस्बे के व्यापारियों और युवाओं से पीडीए सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनने पर नौजवानों, किसानों और व्यापारियों के हित में लगाए गए प्रतिबंधों को हटाकर रोजगार और विकास के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।इससे पूर्व वरिष्ठ समाजसेवी पंचम प्रकाश रावत ने विधायक को बुके भेंट कर व माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुकेश जायसवाल, बंटू पांडेय, सुरेंद्र यादव, सिंटू यादव, राढ़ू, राकेश जायसवाल, मुन्नीलाल, मुन्ना चौहान,पंकज रावत,अखिलेश, राजेश,सुभाष चौहान,चौथी चौहान, जवाहिर चौरसिया सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page