Home चंदौली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस, स्वास्थ्य केंद्र सहित दर्जनों निजी चिकित्सालय पर किया गया झंडा रोहण

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस, स्वास्थ्य केंद्र सहित दर्जनों निजी चिकित्सालय पर किया गया झंडा रोहण

0
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस, स्वास्थ्य केंद्र सहित दर्जनों निजी चिकित्सालय पर किया गया झंडा रोहण

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस, स्वास्थ्य केंद्र सहित दर्जनों निजी चिकित्सालय पर किया गया झंडा रोहण

सकलडीहा। सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सकलडीहा कस्बे के दर्जनों निजी चिकित्सालय प्रतीक्षा हॉस्पिटल ,नमन चाइल्ड केयर सेंटर,जनता हॉस्पिटल ,साई हॉस्पिटल,मातृ सदन हॉस्पिटल परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. बीके प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्र गान किया गया इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।ध्वजारोहण के बाद स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सेवा भावना के साथ नशा मुक्त समाज को बनाने का सभी ने संकल्प लिया। वही अधीक्षक डॉ. बीके प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि वह मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करे।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए त्याग और बलिदान देने वाले वीर सपूतों की याद दिलाता है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और देश की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक,डॉ. संजीव जायसवाल,डॉ.पूजा सिंह,रजनीकांत राय,शाहिद अहमद,डॉ.अश्विन कुमार,डॉ0 अशोक कुमार,डॉ0 आरपी राय,डॉ. यस. के राय,डॉ0 मनोज राय,डॉ. गुफरान अहमद,डॉ.शशि राय, फार्मासिस्ट,रामजी यादव, नर्सिंग स्टाफ प्रदीप यादव,छितिज सिंह,पूनम,सारिका, अमित पांडेय, धिरजा सिंह,संतोष राय,डॉ.माधुरी,डॉ.राकेश,उपेंद्र कुमार ,समाज सेवी विपिन बिहारी,सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रहित एवं मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page