Home अध्यात्म बाबा डांगरिया सरकार के आश्रम में नए महंत बने भैरव गिरी

बाबा डांगरिया सरकार के आश्रम में नए महंत बने भैरव गिरी

0
बाबा डांगरिया सरकार के आश्रम में नए महंत बने भैरव गिरी



सकलडीहा। क्षेत्र के चतुर्भुजपुर स्थित बाबा डांगरिया सरकार के आश्रम में रविवार की देर शाम भारी गहमागहमी के बीच तपोनिधि श्री आनंद अखाड़ा पंचायती की ओर से भैरव गिरी को नया मंहत नियुक्त किया गया। शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। इस मौके पर ग्रामीण और साधू संतों ने नये महंत का माल्यापर्ण का स्वागत किया।
औघड़ संत महात्मा लालता गिरी उर्फ डगरिया सरकार की ओर से नारायण गिरी को महंत बनाया गया। इसके बाद मंशा गिरी को आश्रम महंत रहे। काफी दिनो से विवाद के चलते इन दोनों महंतों को हटाकर तपोनिधि श्री आनंद अखाड़ा पंचायती की ओर से भैरव गिरी को नया मंहत नियुक्त किया गया। कपिलधारा वाराणसी से आए हुए पंचानंद अखाड़ा के महंत श्रीमन दिवाकर पुरी, कैलाशपुरी तथा तपोनिधि श्री आनंद अखाड़ा पंचायती राज ने आकर पंच परमेश्वर के आपसी  विचार विमर्श करने के उपरांत बाबा डांगरिया सरकार के आश्रम में नवनिययुक्त भैरव गिरि महंत को साधु संत और ग्रामीणों ने मालाफूल से स्वागत किया। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष देव चौबे ने बताया  कि साधु-संतों ने वर्तमान महंत को हटाकर भैरो गिरी को जिम्मेदारी सौंपी है। इस मौके पर ग्राम प्रधान अरविंद यादव,गणेशानंद सरस्वती, मंगलागिरी, खानापत्ती महंत कैलाशपुरी सहित तमाम साधु संत रहे।

Previous article शिक्षा से ही सर्व समाज का कल्याण और सम्मान:प्राचार्य
Next article मंदिर निर्माण को लेकर महिलायें डीएम कार्यालय पहुंच लगायी फरियाद
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page