Home अध्यात्म मंदिर निर्माण को लेकर महिलायें डीएम कार्यालय पहुंच लगायी फरियाद

मंदिर निर्माण को लेकर महिलायें डीएम कार्यालय पहुंच लगायी फरियाद

0
मंदिर निर्माण को लेकर महिलायें डीएम कार्यालय पहुंच लगायी फरियाद



सकलडीहा। विकास खंड के नईकोट गांव में शंकर भगवान की जर्जर मंदिर का जीर्णोद्धार कराने के लिये ग्रामीण चंदा लगाकर बनाना चाह रहे है। जिसे दूसरे गांव के लोगों की ओर से रोके जाने का ग्रामीण लामबंद है। सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने उचित न्याय करने की मांग किया है। इस मौके पर गांव की काफी संख्या में महिलायें और ग्रामीण जयकारा लगाते हुए मंदिर निर्माण को लेकर लामबंद दिखे।
नईकोट गांव में शंकर भगवान की मंदिर पूरी तरह से जर्जर होगया था। जिसका जीर्णोद्धार के लिये ग्रामीणों ने आपस में चंदा लगाकर निर्माण कार्य के लिये मैटैरियल सहित निर्माण कार्य करा चुके है। वही उकनी गांव के कुछ लोग अपनी भूमि बताकर निर्माण कार्य को रोकना चाह रहे है। यही नही न्यायालय की ओर से स्थगन आदेश होने का दावा भी कर रहे है। इसकी जानकारी होने पर दर्जनों की संख्या में महिलाये और ग्रामीण शनिवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर एसडीएम अनुपम मिश्रा को अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि  पूर्व में राजस्व विभाग की टीम की ओर से पैमाईस भी किया गया था। उस समय उभय पक्ष की ओर से सहमति भी जताया गया था। मंदिर का निर्माण कार्य न रूके इसके लिये महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मंदिर का सुंदरीकरण कार्य के लिये गुहार लगाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान वीरेन्द्र कुमार शर्मा,कुंदन सिंह,कमलेश सिंह, संत कुमार सिंह,अमरेश पांडेय,आकाश सिंह,श्रीकांत पांडेय,तारापांडेय,माधुरी राय,चिंता देवी, सोनी,सुषमा शर्मा,उषा शर्मा सहित अन्य महिलायें मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page