Home चंदौली भारी वर्षा से सकलडीहा पीजी कॉलेज परिसर जलमग्न, आवागमन में परेशानी

भारी वर्षा से सकलडीहा पीजी कॉलेज परिसर जलमग्न, आवागमन में परेशानी

0
भारी वर्षा से सकलडीहा पीजी कॉलेज परिसर जलमग्न, आवागमन में परेशानी

भारी वर्षा से सकलडीहा पीजी कॉलेज परिसर जलमग्न, आवागमन में परेशानी

सकलडीहा । विगत रात्रि मंगलवार को हुई भारी वर्षा के कारण सकलडीहा पीजी कॉलेज का पूरा परिसर जलमग्न हो गया। परिसर के विभिन्न हिस्सों में काफी मात्रा में बारिश का पानी जमा होने से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।भारी बारिश के चलते महाविद्यालय परिसर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे दैनिक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों पर भी असर पड़ने की आशंका है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही पानी की निकासी के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं ताकि परिसर में आवागमन सुचारु हो सके।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। परिसर से पानी निकलने के बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

Previous article दुर्गा माता मंदिर का मुख्य गेट अधूरा, पुजारी व कस्बावासियों में नाराजगी
Next article सकलडीहा पीजी कॉलेज में हुआ ‘खेलो इंडिया संवाद’ का सजीव प्रसारण
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page