Home चंदौली मानदेय बढ़ाने समेत पांच मांगों को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन

मानदेय बढ़ाने समेत पांच मांगों को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन

0
मानदेय बढ़ाने समेत पांच मांगों को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन

मानदेय बढ़ाने समेत पांच मांगों को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन

एडीओ पंचायत को सौंपा ज्ञापन, सात सितंबर को लखनऊ में धरने की चेतावनी

ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करते पंचायत सहायक

सकलडीहा। विकास खंड परिसर में शनिवार को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।पंचायत सहायक नितेश मिश्रा ने कहा कि उनकी मांगों को लंबे समय से अनदेखा किया जा रहा है। पंचायत सहायकों ने खाते में सीधे मानदेय भेजने और प्रधान व सचिव के डोंगल से भुगतान की व्यवस्था समाप्त करने की मांग की। महिला पंचायत सहायकों को आवश्यकता के अनुसार स्थानांतरण की सुविधा देने और आयुष्मान कार्ड बनवाने की भी मांग उठाई गई।सहायकों ने कहा कि वर्तमान मानदेय दैनिक मजदूरी से भी कम है। इसे बढ़ाकर 20 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। इसके अलावा संगठन को उचित दर्जा देने, सरकारी कार्यों के लिए बेहतर स्मार्टफोन और इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई।पंचायत सहायकों ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं हुआ तो सात सितंबर को प्रदेशभर के पंचायत सहायक लखनऊ के ईको गार्डन में जुटकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।प्रदर्शन में अध्यक्ष मुकेश यादव, नितेश मिश्रा, अजय यादव, राकेश यादव, आनंद प्रकाश पांडेय सहित बड़ी संख्या में पंचायत सहायक मौजूद रहे।

Previous article जलनिकासी और फसल नुकसान को लेकर विधायक ने किया प्रदर्शन
Next article धूमधाम से मनाई गई डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page