Home कृषि जलनिकासी और फसल नुकसान को लेकर विधायक ने किया प्रदर्शन

जलनिकासी और फसल नुकसान को लेकर विधायक ने किया प्रदर्शन

0
जलनिकासी और फसल नुकसान को लेकर विधायक ने किया प्रदर्शन

जलनिकासी और फसल नुकसान को लेकर विधायक ने किया प्रदर्शन

हजारों एकड़ फसल जलमग्न, एक सप्ताह में समाधान नहीं तो किसानों के साथ धरने की चेतावनी

समस्याओं को लेकर एसडीएम आकांक्षा सिंह को ज्ञापन देते विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव व सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर

सकलडीहा। भारी बारिश के बाद सकलडीहा तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। खेतों में पानी जमा होने से किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद होने का दावा किया जा रहा है। गांवों से लेकर प्रमुख मार्गों तक जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पर समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम आकांक्षा सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की।विधायक ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर जलनिकासी और किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हजारों किसानों के साथ तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीएम ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही लापरवाही बरतने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।विधायक ने पिपरी और पचखरी गांव में बंद रेगुलेटर खुलवाकर जलनिकासी कराने की मांग की। उन्होंने धूस नोनार, रायल ताल, कटियारी, चंदा, बसिला, शिवपुर, बाणगंगा, खोनुपर, सुरतापुर और लेहरा-मनिहरा आदि ड्रेनों की सफाई कराने तथा बंधों पर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग उठाई।उन्होंने धूस नोनार और बसिला ड्रेन पर ह्यूम पाइप की पुलिया के स्थान पर आरसीसी पुलिया निर्माण कराने तथा चंदा ड्रेन की सफाई कराने की मांग की। इसके अलावा डाकघर के समीप अंडरग्राउंड पुलिया को खुलवाने और पुलिया पर अवैध रूप से बनाए गए मकानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।विधायक ने सम्मे माता मंदिर और इंटर कॉलेज मार्ग पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग कर नालियों एवं जलनिकासी के मार्ग को बाधित करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की भी मांग की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर सहित कई कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।

Previous article हाईवे पर घूम रहे छुट्टा पशु, हादसे का बढ़ा खतरा
Next article मानदेय बढ़ाने समेत पांच मांगों को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page