Home चंदौली शिक्षक संघ चुनाव को लेकर बैठक में बनी सहमति

शिक्षक संघ चुनाव को लेकर बैठक में बनी सहमति

0
शिक्षक संघ चुनाव को लेकर बैठक में बनी सहमति

शिक्षक संघ चुनाव को लेकर बैठक में बनी सहमति

30 अक्टूबर या पांच नवंबर को चुनाव कराने का प्रस्ताव, तीन सदस्यीय समिति गठित

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के आगामी चुनाव को लेकर बुधवार को श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के परमानंदपुर परिसर में बैठक हुई। इसमें संबद्ध महाविद्यालयों के 50 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षकों ने संघ की वर्तमान स्थिति, शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों और चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।बैठक की अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ संयुक्त मंत्री प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह ने की। विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के वरिष्ठ प्रांतीय प्रतिनिधि प्रो. अशोक चंदेल सहित विभिन्न महाविद्यालयों की इकाई संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में सर्वसम्मति से विश्वविद्यालय इकाई का चुनाव 30 अक्टूबर अथवा पांच नवंबर 2026 को कराने पर सहमति बनी। इसके लिए फुपुक्टा से सहमति प्राप्त करने का निर्णय लिया गया। चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई।बैठक में फुपुक्टा की ओर से पूर्व में जारी पत्र के आलोक में यह भी निर्णय लिया गया कि आयोग से चयनित एवं नियुक्त प्राचार्य शिक्षक संघ के सदस्य नहीं होंगे और संघ के चुनाव में प्रतिभाग नहीं कर सकेंगे।शिक्षकों ने कहा कि संघ शिक्षकों के सम्मान, अधिकार, सेवा सुरक्षा और शैक्षणिक हितों की सामूहिक आवाज है। शिक्षकों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाना जरूरी है।संचालन डॉ. नंदिनी पटेल ने किया। श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज इकाई संघ ने आभार जताया। बैठक के अंत में शिक्षकों ने चुनाव में सक्रिय भागीदारी और संघ को अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

Previous article मानदेय विसंगति दूर करने की मांग, आयुष चिकित्सकों ने डीएम-सीएमओ को सौंपा पत्रक
Next article सकलडीहा सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान का आगाज
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page