Home चंदौली सकलडीहा सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान का आगाज

सकलडीहा सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान का आगाज

0
सकलडीहा सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान का आगाज

सकलडीहा सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान का आगाज

आशीर्वाद के दीयों से जगमगाया अस्पताल परिसर, मरीजों को फल बांटकर चलाया स्वच्छता अभियान

सकलडीहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देश पर शुरू हुआ यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।अभियान के पहले दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इसके तहत सीएचसी परिसर और क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को सजाया गया। शाम सात बजे अस्पताल परिसर में आशीर्वाद के दीये जलाए गए। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वस्थ समाज और देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। दीपों से पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा।इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके प्रसाद, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एलबी शर्मा और महिला चिकित्साधिकारी डॉ. पूजा सिंह,डॉ. संजीव जायसवाल मौजूद रहे। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रजनीकांत राय, सहायक शोध अधिकारी अमित कुमार मिश्र और वरिष्ठ सहायक देवतादीन यादव ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालीं।बीपीएम उपेंद्र कुमार सिंह, बीसीपीएम शाहिद आलम अंसारी, एनएमएस नंदलाल सिंह और बीएएम चंद्रदीप कुशवाहा समेत स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को फल वितरित किए। निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सहयोग करने के साथ अस्पताल परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके प्रसाद ने बताया कि अभियान के दौरान क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर रहेगा।

Previous article शिक्षक संघ चुनाव को लेकर बैठक में बनी सहमति
Next article 501 दीपों से जगमगाया सकलडीहा पीजी कॉलेज, संकल्प के 25 वर्षों की उपलब्धियों का हुआ स्मर
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page