Home चंदौली 501 दीपों से जगमगाया सकलडीहा पीजी कॉलेज, संकल्प के 25 वर्षों की उपलब्धियों का हुआ स्मर

501 दीपों से जगमगाया सकलडीहा पीजी कॉलेज, संकल्प के 25 वर्षों की उपलब्धियों का हुआ स्मर

0
501 दीपों से जगमगाया सकलडीहा पीजी कॉलेज, संकल्प के 25 वर्षों की उपलब्धियों का हुआ स्मर

501 दीपों से जगमगाया सकलडीहा पीजी कॉलेज, संकल्प के 25 वर्षों की उपलब्धियों का हुआ स्मर

सकलडीहा पीजी कॉलेज में दीप प्रज्ज्वलित करते प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं।

सकलडीहा। संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सकलडीहा पीजी कॉलेज परिसर में 501 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। एक साथ जलाए गए दीपों से पूरा परिसर रोशनी से नहा उठा। इस दौरान प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने दीपों को साक्षी मानकर शिक्षा, सेवा और संस्कार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, वाराणसी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के साथ राष्ट्र निर्माण, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अभय कुमार वर्मा ने कहा कि दीप प्रज्ज्वलन का उद्देश्य अंत्योदय के संकल्प को स्मरण करना है। दीपों की रोशनी स्वाभिमान और आत्मगौरव के जागरण का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि 25 वर्षों की यात्रा उपलब्धियों, सेवा और संकल्प की यात्रा रही है। अब आगामी 25 वर्षों के लिए शिक्षा, सेवा और संस्कार को केंद्र में रखकर नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवा देश की शक्ति हैं और उनके भीतर राष्ट्र निर्माण तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना ही ऐसे आयोजनों का उद्देश्य है।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. योगेंद्र तिवारी ने कहा कि ये दीप केवल मिट्टी के दीपक नहीं, बल्कि 25 वर्षों की साधना, सेवा और संकल्प के प्रतीक हैं। इनका प्रकाश अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत तक की यात्रा का संदेश देता है।कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में दीपों की आकर्षक कतार देखते ही बन रही थी। छात्र-छात्राओं में भी आयोजन को लेकर उत्साह रहा। इस अवसर पर अतुल कुमार पांडेय, विनय कुमार, धर्मेंद्र यादव, राजेश यादव, गोविंद, दीपा सहित अधिकांश प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Previous article सकलडीहा सीएचसी में सेवा संकल्प अभियान का आगाज
Next article रक्तदान के लिए बढ़े हाथ, 15 यूनिट रक्त किया गया संग्रहित
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page