Home क्राइम छेड़खानी व हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार

छेड़खानी व हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार

0
छेड़खानी व हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार

छेड़खानी व हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार

सकलडीहा (चंदौली)। बाजार से घर जा रही महिला के साथ छेड़खानी करने और विरोध करने पर गला दबाकर हत्या का प्रयास करने के मामले में सकलडीहा पुलिस ने रविवार को वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के लिए रवाना किया।पुलिस के अनुसार, जलालपुर गांव निवासी शकुन्तला देवी ने 20 सितंबर की शाम आरोप लगाया था कि बाजार से घर जाते समय खड़ेहरा गांव निवासी गणेश राम ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपित ने गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। महिला की तहरीर के आधार पर 21 सितंबर को सकलडीहा थाने में आरोपित के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 187/2026, धारा 75 व 109(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपित की तलाश में जुटी थी। रविवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने करीब 12:30 बजे खड़ेहरा गांव से गणेश राम (22) को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक दिनेश राम तथा कांस्टेबल प्रश्विन दूबे शामिल रहे।

Previous article फसल नुकसान की 72 घंटे में दें सूचना, मिलेगा बीमा का लाभ
Next article मऊ में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन की मौत
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 13 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है। विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190 इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page