भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शंभूनाथ गोंड का स्वागतसकलडीहा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शंभूनाथ गोंड का शुक्रवार को सकलडीहा चौराहे पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत व अभिनंदन किया।कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि डॉ. शंभूनाथ गोंड लंबे समय से संगठन से जुड़े रहकर सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं। प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति मोर्चा को और मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामसुंदर चौहान, वरिष्ठ नेता मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश चौहान, मंडल अध्यक्ष अरुण मिश्रा, दिनेश गोंड, तूफानी बनवासी, अभय पाठक,विजय गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।